फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रैक्टर, युवक की मौत

विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र में पलटा पड़ा ट्रैक्टर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। हरदोई के हरियावां चीनी मिल से गन्ना डालकर वापस जाते समय बुधवार को पिसावां थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। वाहन पर सवार चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। उनको सीएचसी पिसावां ले जाया गया। चिकित्सकों ने वाहन चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार किसान का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पिसावां थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी खुशीराम (30) गांव के ही मनोज का गन्ना किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरदोई के हरियावां चीनी मिल ले गया था। बुधवार सुबह दोनों वापस आ रहे थे। जब दोनों दोपहर को पिसावां थाना क्षेत्र के कुल्हा घाट के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 15 फिट गहरी खाई में पलट गया।
हादसे में वाहन पर सवार दोनों लोग जख्मी हो गए। उनको स्थानीय लोगों ने सीएचसी पिसावां पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए वाहन चालक खुशीराम को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। मनोज का सीएचसी में इलाज चल रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें