फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार थमा, आज बूथों को रवाना होंगी पार्टियां

Sun, 29 Nov 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दौर के प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव का प्रचार रविवार शाम थम गया। प्रत्याशी व समर्थक घर-घर जाकर वोट मांगने में जुुट गए हैं। यहां के पांच विकास खंडों में एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां बूथों को रवाना होंगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में एलिया, हरगांव, लहरपुर, परसेंडी, महोली में मतदान होगा। पांच ब्लॉकों में प्रधान के 390 पदों के लिए 2682 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4195 प्रत्याशी मैदान में हैं।

रविवार शाम को इस चरण का प्रचार थम गया है। अब यहां के पांचों ब्लॉक में पहली दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन ब्लॉकों में मतदान संपन्न कराने को बूथवार मतदान कार्मिकों को लगाया गया है।
विज्ञापन


रविवार को प्रेक्षक कामरान रिजवी व डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने एनआईसी में अफसरों के साथ रेंडमाइजेशन कर बूथवार ड्यूटियां जारी कराई। रेंडमाइजेशन कर सभी कार्मिकों के ड्यूटी आदेश ब्लॉकों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सभी कार्मिकों को ब्लॉकों पर बूथवार ड्यूटी आदेश वितरित किए जाएंगे। बाद में वहां से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें