फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिसवां को भी 18 घंटे बिजली

Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट से जूझ रहे बिसवां के वाशिंदो के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही बिसवां को 18 घंटे बिजली मिलने लगेगी। बिजली आपूर्ति में इजाफे से बिसवां के साढ़े छह हजार उपभोक्ता व 50 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन ने बिसवां को 18 घंटे बिजली आपूर्ति की सारे बंदोबस्त पूरे कर लिए हैं। जिले में महमूदाबाद व खैराबाद के अलावा 18 घंटे बिजली पाने वाला बिसवां तीसरा कस्बा है। पावर कॉर्पोरेशन ने बिसवां को 18 घंटे बिजली की सौगात लाइन लॉस व प्रति यूनिट औसत वसूली कम होने तथा बकाया वसूली बेहतर होने पर दी है।

बिसवां को तहसील होने के बावजूद अभी तक 10 घंटे बिजली मिल रही थी। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से बिजली आपूर्ति के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जबकि दिन में सांय 4 बजे से 7 बजे तक का रोस्टर लागू है।
विज्ञापन


इस दौरान भी लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की वजह से अघोषित कटौती से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है। पावर कॉर्पोरेशन ने 30 हजार से ज्यादा आबादी वाले कस्बों को लाइनलॉस 15 फीसदी से कम होने, प्रति यूनिट औसत वसूली 4.50 रुपये होने तथा बकाया वसूली बेहतर होने पर 18 घंटे आपूर्ति की घोषणा कर रखी है।

कॉर्पोरेशन के अफसरों ने बताया कि बिसवां का लाइनलॉस घटकर 15.70 फीसदी व प्रति यूनिट औसत वसूली 4.62 तक आ गई है। अक्तूबर माह में बिसवां से 51,30,000 रुपये की बकाया वसूली हुई है।

इसे देखते हुए कॉर्पोरेशन ने बिसवां को 18 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया है। एक सप्ताह के अंदर ही बिसवां काे 18 घंटे विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

दिसंबर के प्रथम सप्ताह से मिलेगा लाभ
बिसवां में लाइनलॉस व प्रति यूनिट औसत वसूली घटने तथा बकाया की बेहतर वसूली देखते हुए मुख्यालय से 18 घंटे आपूर्ति की अनुमति दे दी गई है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बिसवां को 18 घंटे बिजली का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें