फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 15 अगस्त को स्कूलों में होगा तिथि भोज

Thu, 23 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों में सामुदायिक सद्भाव, सामाजिक एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्रों को तिथि भोज से जोड़ा जाएगा। इसके तहत सभी महत्वपूर्ण दिवसों पर आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिवस शामिल हैं। इसके तहत आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को तिथि भोज होगा। इसके बाद शिक्षक दिवस (5 सितंबर), हिंदी दिवस (14 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्तूबर), राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्तूबर), बाल दिवस एवं विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर), संविधान दिवस (26 नवंबर), गणितज्ञ रामानुजन का जन्मदिवस (22 दिसंबर), वीर बाल दिवस (26 दिसंबर), उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी) और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) शामिल हैं। इसके साथ ही जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ और अन्य त्योहारों पर भी समुदाय को तिथि भोज का आयोजन होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें