फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जीआईसी से अटल चौक तक निकली तिरंगा यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते प्रभारी मंत्री व अन्य पदाधिकारी
विज्ञापन
सीतापुर। भाजपा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय के नेतृत्व में जीआईसी परिसर से ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा जीआईसी प्रांगण से शुरू होकर अटल चौक तक निकाली गई।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सभी भारतवासियों को एकजुट करती है। साथ ही, यह देश की सुरक्षा और समृद्धि के प्रति वचनबद्धता भी दिलाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई हैं। राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा झंडा लगा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें