फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मधवापुर वनखंड में बाघिन के मिले पगचिह्न, दहशत

Sat, 21 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। किसान की जान लेने वाली बाघिन लगातार अपना ठिकाना बदल रही है, लेकिन 128 दिन बाद भी वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में सफल नहीं सका है। शुक्रवार को सिसेंडी के मधवापुर वनखंड में बाघिन के ताजा पग चिह्न मिलने से वन विभाग की टीम फिर सक्रिय हो गई हैं। लगातार अलग-अलग वनखंडों में उसकी मौजूदगी के संकेत मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


बीते दिनों धवरपारा, कोडरी और गेंधारिया पट्टी में भी बाघिन के पगचिह्न मिले थे। गेंधारिया पट्टी में बाघिन ने एक पड़वा को मार दिया था। इसके बाद वन विभाग ने मचान बनाकर निगरानी की और उसे ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा वहां नहीं पहुंची। ग्रामीणों का अनुमान है कि बाघिन करीब 10 किलोमीटर के दायरे में सक्रिय है। आसपास के 30 गांवों की लगभग 25 हजार आबादी उसकी दहशत में है। बीते 15 जुलाई को रसूलवा के पास बाघिन ने किसान कमल किशोर पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। इसके बाद से वन विभाग की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सिसेंडी के मधवापुर वनखंड में बाघिन के पग चिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में कांबिंग और निगरानी कर रही हैं। बाघिन को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें