फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति जख्मी

Sat, 21 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। महोली हाईवे पर नेरी ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गया। बेहटी गांव निवासी सत्येंद्र मिश्रा अपनी पत्नी राधा त्रिवेदी (35) के साथ मेरठ से बाइक से घर लौट रहे थे। नेरी ओवरब्रिज पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठी राधा उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद राधा को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि दुर्घटना नेरी ओवरब्रिज पर हुई थी। विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें