फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंखों के सामने गला दबोच बेटी को उठा ले गया बाघ, खड़े-खड़े कांपती रही मां; आदमखोर की दहशत से सहमे ग्रामीण

Thu, 18 Sep 2025 09:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में मां की आंखों के सामने गला दबोच बेटी को बाघ उठा ले गया। दृश्य देखकर मां खड़े-खड़े कांपने लगी। आदमखोर की दहशत से ग्रामीण सहम गए हैं। वन विभाग की टीम तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
बिलखती मां, मौजूद वनविभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को बाघ एक युवती को उठा ले गया। मां पास में खड़ी देखती रही। उसने हर संभव बचाने का उपाय किया, लेकिन, असफल रही। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के राठौरपुर गांव की है। गांव निवासी कामिनी (18) अपनी मां प्रेमा के साथ  सुबह करीब 6 बजे नित्यक्रिया के लिए गई थी। प्रेमा ने बताया कि जैसे ही वह खेतों की ओर पहुंची, वहां बाघ आ गया। उसे देखकर वह दोनों डर गईं।

एक जगह चप्पलें पड़ी मिलीं

वहां से भाग पाती, इससे पहले बाघ ने कामिनी को गर्दन से दबोच लिया। उन्होंने छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन, बाघ बेटी को उठा ले गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास जंगल और खेतों पर काफी तलाश किया, लेकिन कामिनी नहीं मिली। एक जगह उसकी चप्पलें पड़ी मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम आसपास सर्च कर रही हैं। पंजों के निशान की दिशा में टीम आगे बढ़ रही है। 

नवंबर में थी कामिनी की शादी

मां प्रेमा ने बताया कि नवंबर महीने में कामिनी का विवाह होना था। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, आज अचानक ऐसा हो गया, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें