फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ ने भैंस पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 12 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव वन रेंज में सरायन नदी के किनारे बाघ ने ठिकाना बना रखा है। ग्रामीणों का दावा है कि बाघ मुमताजपुर व अंदौली के इर्दगिर्द मौजूद है। मंगलवार की शाम अंदौली के करीब बाघ ने एक भैंस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कांबिंग में जुटी वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे के पास दो दिन बाद भी बाघ फटका तक नहीं है।
विज्ञापन

बाघ पिछले 20 दिनों से मुमताजपुर व अंदौली के आसपास के इलाकों में चहल-कदमी कर रहा है। इस दरम्यान कई बार ग्रामीणों ने बाघ को देखने का दावा भी किया। खेतों में बीते तीन दिनों से लगातार बाघ के पग चिह्न भी मिल रहे हैं। वन विभाग ने अंदौली के करीब सोमवार को पिंजरा लगाया था। पिंजरे में बाघ के फंसने का वन विभाग फिलहाल इंतजार कर रहा है। बीते मंगलवार की दोपहर मुमताजपुर के मजदूरों ने बाघ को गन्ने के खेत में जाते देखने का दावा किया था।
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ ने शाम को अंदौली के पास एक भैंस पर हमला कर उसे घायल भी कर दिया। हमला उस समय किया जब अंदौली निवासी शैलेंद्र बाजपेयी सरायन नदी के किनारे मवेशी चरा रहे थे। बाघ की मौजूदगी से अन्य मवेशी भी इधर-उधर भागने लगे। शैलेंद्र के मुताबिक वह भी घबराकर शोर मचाते हुए भी गांव की तरफ भारा। शोर सुनकर बाघ वापस जंगल में चला गया और भैंस की जान बच गई।
विज्ञापन

वन दरोगा विवेक कुमार दीक्षित ने बताया कि टीम ने बुधवार को सरायन नदी व पिंजरे के आसपास काम्बिंग की है, लेकिन कहीं भी बाघ का कोई ताजा पग चिह्न नहीं मिला है। बताया कि बाघ को पकड़ने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें