फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर से शमीना शफीक और बिसवां से अभिनव को टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर से शमीना शफीक और बिसवां से अभिनव को टिकट
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने दो विधानसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने की सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। सदर विधानसभा सीट से शमीना शफीक व बिसवां सीट से अभिनव राजा भार्गव को टिकट मिला है। प्रत्याशियों को टिकट देने की सूची जारी होते ही पटाखे और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
जिले में चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को चुनाव होने हैं। समय करीब आ रहा है। ऐसे में ही राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ती जा रहीं हैं। दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मशक्कत जारी है। इसी बीच गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने कई जिलों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें सीतापुर विधानसभा सीट से शमीना शफीक को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बिसवां से अभिनव राजा भार्गव को टिकट मिला है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की ओर से शमीना शफीक को प्रत्याशी बनाने के बाद गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कार्यालय पर पटाखे फोड़े गए। शमीना शफीक महिला कांग्रेस की महासचिव भी रहीं हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं। अभी हाल ही में लखीमपुर कांड के बाद प्रियंका गांधी को सीतापुर में रोके जाने के बाद वह सक्रिय नजर आईं थी। उसके बाद से सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन

बिसवां विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने वाले अभिनव राजा भार्गव मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं। विधानसभा चुनाव का समय करीब आने के बाद से उनकी सक्रियता नजर आई। इनके ताऊ रामकुमार भार्गव 1984 में कांग्रेस के टिकट से बिसवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। अभिनव ने 2012 में पीस पार्टी के टिकट से बिसवां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें महज 10 हजार ही वोट मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें