फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की गई

Mon, 01 Feb 2016 11:40 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आलमनगर मोहल्ला निवासी शेखर (25) पुत्र लल्ला, पाचा उर्फ मेहराज (22) पुत्र चुन्ना व आदर्श (18) पुत्र गुड्डू रविवार देर शाम बाइक पर सवार होकर काम से जा रहे थे।
विज्ञापन


जब यह लोग रामकोट इलाके में हाईवे पर कटीली के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां शेखर की मौत हो गई।

दो अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इसके अलावा सिधौली कोतवाली क्षेत्र के भंडिया गांव निवासी शिव कुमार शर्मा (40) पुत्र जगेश्वर शर्मा खैराबाद क्षेत्र में धरैंचा के पास एक शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। सोमवार की सुबह करीब दस बजे वह धरैंचा के पास हाईवे पार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी, जिससे शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शहर कोतवाली के नैपालापुर निवासी मोहन (30) पुत्र तेजी सोमवार शाम को किसी काम से बाइक से हरगांव की ओर जा रहा था।

रास्ते में नानकारी गांव समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें