फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में तीन जख्मी

Mon, 03 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में रविवार भोर पांच बजे एक ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

संडीला के देवराई निवासी अनिल (32), ट्रैक्टर मालिक अतरौली निवासी महेंद्र (35) व अतरौली के चमारटोला निवासी रोहित (28) रविवार सुबह अतरौली से लखनऊ की ओर जा रहे थे। गोधना गांव के पास ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
ओवरटेकिंग में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को तेज गति से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी कवायद में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें