फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की तीन घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के संतोषी माता मंदिर के सामने फीडर से जुड़े मोहल्लों में सोमवार को करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति गुल रही। इसकी वजह से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के इस फीडर से विजयलक्ष्मी नगर, घूरामऊ बंगला, आर्यनगर, अंबेडकर नगर सहित करीब 20 मोहल्ले जुड़े हुए हैं। सोमवार को विद्युत आपूर्ति हो रही थी। दोपहर के समय अचानक बिजली गुल हो गई। जब करीब दो घंटे बीत गए आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन घुमाना शुरू किया।
उसके बाद पता चला कि विद्युत पोल बदले जा रहे है। इसी वजह से दिक्कत आई है। लगातार तीन घंटे आपूर्ति गुल होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारियों के कारखाने कुछ घंटों के लिए बंद रहे।
विज्ञापन

जनरेटर व इन्वर्टर के जरिये लोगों ने अपनी जरूरतें पूरी करने का प्रयास किया। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति शुरू हुई। कुछ देर बाद फिर से गुल हो गई। देर शाम साढ़े सात बजे तक आपूर्ति ठप रही।
एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। इसी के तहत कुछ पोल बदले गए हैं। उन पर नए तार बिछाए जाने के कारण शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें