फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पर बनेंगे तीन फ्लाईओवर

Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओवरब्रिज
विज्ञापन
अब लोगों को सीतापुर-लखीमपुर खीरी हाईवे (एनएच-21) पर पड़ने वाली रेल क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। लोग इस रूट पर नान स्टॉप सफर कर सकेंगे। मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में इस रूट पर पड़ने वाली तीन रेल क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


सीतापुर-लखीमपुर खीरी तक टू लेन हाईवे है। इस रूट पर पूर्वोत्तर रेलवे की तीन रेल क्रॉसिंग पड़ती हैं। ये क्रॉसिंग रोजाना दिन में कई बार बंद होती हैं। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग जाता है। प्रदेश सरकार की ओर से सीतापुर-लखीमपुर खीरी टू-लेन हाईवे को फोर लेन में बदला जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट का बजट भी रिलीज कर दिया है। इन्हीं कवायदों के बीच मोदी सरकार ने इस हाईवे पर पड़ने वाली तीन रेल क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर निर्माण कराने का फैसला लिया। एक फरवरी को संसद में पेश आम व रेल बजट में तीनों क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


ऐसे में अब सीतापुर-लखीमपुर खीरी हाईवे पर तीन रेल क्रॉसिंगों पर फ्लाई ओवर निर्माण पर बजट जारी किया जाएगा। ऐसे में जल्द ही तीनों रेल क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें