तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की पिटाई कर पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। तंबौर इलाके के शेखन टोला निवासी अय्यूब की पच्चीस वर्षीय पुत्री साइमुन का तंबौर इलाके के अहमदाबाद गंज निवासी इश्तियाक से निकाह हुआ था।
साइमुन का कहना है कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि बुधवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। जिसके बाद उसने मायके वालों को सूचना दी। खबर पाकर उसकी मां व भाई उसे लेकर घर गए। सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ अमित भदौरिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।