फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में रखी तीन करोड़ की चीनी सीज

विज्ञापन
कसरैला स्थित चीनी मिल के गोदाम में रखे चीनी के बोरे। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को एक चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की। चीनी मिल का गोदाम बिना लाइसेंस के चलते हुआ मिला। यहां पर भारी मात्रा में चीनी का स्टॉक मिला। चीनी के बोरों से बदबू आ रही थी। चीनी की गुणवत्ता खराब मिली। इस पर गोदाम को सीज कर दिया गया। गोदाम में मिले करीब 11 हजार बोरों की कीमत तीन करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को बिना लाइसेंस के गोदाम संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर एडीएम न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कसरैला स्थित गोविंद शुगर मिल लखीमपुर के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम में करीब 11 हजार बोरे बरामद हुए। इनकी कीमत बाजार में करीब तीन करोड़ आंकी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया, गोदाम में रखे हुए बोरों से बदबू आ रही थी।
चीनी की गुणवत्ता बहुत ही खराब थी। यह खाने लायक नहीं थी। गोदाम का लाइसेंस 2018-19 में समाप्त हो चुका है। इसके बाद लाइसेंस का रिनीवल नहीं कराया गया था। इस पर गोदाम को सीज कर दिया गया है। चीनी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एफएसओ विनय कुमार, आरएन वर्मा, अजय वर्मा, प्रेम कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें