बिसवां कोतवाली इलाके के कालूपुर गांव से मवेशी चराने निकले तीन बालक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद सुराग न लगने पर परिवारीजन ने कोतवाली में सूचना दी है।
बिसवां के कालूपुर गांव निवासी अंकित (14) पुत्र छत्रपाल, कुलदीप (12) पुत्र सुरेंद्र व मोनू (12) पुत्र रमेश शनिवार को मवेशी चराने निकले थे। देर शाम होने पर जब यह घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजन ने तलाश की।
काफी खोजबीन के बाद गांव के बहार मवेशी चरते मिले, लेकिन बालक नहीं मिले। इसके बाद रविवार को तीनों के परिवारीजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।