रेउसा (सीतापुर)। विकास खंड के चौंसा गांव का ट्रांसफॉर्मर करीब एक सप्ताह से खराब होने के चलते हजारों ग्रामीण गर्मी से परेशान है। मामले की सूचना जिम्मेदारों को दी गई, लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका। जिसके चलते ग्रामीण अक्रोशित भी हैं। करीब एक हजार आबादी वाले चौंसा गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इसे बदलने के लिए ग्रामीणों की ओर से विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई थी।
एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने अभी तक टांसफॉर्मर नहीं बदला। जिसके चलते गांव के लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं। वहीं रात के समय भी गांव में अंधेरा रहता है। जिससे आपराधिक वारदातें होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब शासन की ओर से ट्रांसफॉर्मर, मीटर, समेत अन्य मामलों का निस्तारण 24 घंटे में करने के निर्देश हैं, तो विभाग लापरवाही क्यों कर रहा है।
गांव के रामू, सीताराम, रामकुमार, अनूप कुमार, रवी, कृष्ण कुमार, तेजराम, अरुण कुमार, सोमनाथ, इन्द्रसेन, संवारीलाल, धर्मेंद्र अवस्थी ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। पावर कार्पोरेशन के अवर अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि विभाग के लोगों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर मिलने की संभावना है। जैसे ही विभाग से ट्रांसफॉर्मर मिल जाएगा, उसे लगाने का काम किया जाएगा।