फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी डोज लगवाने वालों की होगी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए अब गांवों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को केवल दूसरी डोज लगाने के फरमान के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बना ली है। इस रणनीति के तहत आशा व एएनएम गांवों में जाएंगी। वहां पर दूसरी डोज वालों की तलाश करेंगी। उनको केंद्र पर बुलाकर वैक्सीनेशन करवाएंगी। दो माह में दूसरी डोज सभी को लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन रविवार को छोड़कर रोजाना हो रहा है। शहर सहित 19 सीएचसी पर पहली व दूसरी डोज लगवाई जा रही है। लेकिन शासन ने शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाने के निर्देश दिए है। इस पर विभाग ने रणनीति तय कर ली है। इस रणनीति के तहत आशा व एएनएम गांवों में जाएगी। वहां पर दूसरी डोज लगने वालों की तलाश करेंगी। उनको केंद्र पर बुलाकर टीकाकरण कराएगी।
यह अभियान शनिवार से शुरू होगा। इस दिन शहर सहित सभी सीएचसी पर दूसरी डोज लगवाई जाएगी। जिले में अब तक करीब सात लाख लोगों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है, जिसमें 1.25 लाख लोगों को दूसरी डोज लगवाई जा चुकी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया प्लानिंग के तहत काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वैक्सीन के अनुसार तय होता है लक्ष्य
जिले में रोजाना वैक्सीनेशन का टारगेट बदल जाता है। कभी 10 हजार तो कभी 21 हजार तक वैक्सीनेशन हो जाता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि यह लक्ष्य वैक्सीन पर निर्भर रहता है। रोजाना जिले को जितनी वैक्सीन मिलती है, उसी आधार पर सभी सीएचसी व नगर क्षेत्र में भेज दिया जाता है। किसी दिन 10 हजार तो कभी 15 व 21 हजार तक वैक्सीन मिल जाती है। जिसमें सर्वाधिक वैक्सीन शहर को दी जा रही है। यहां पर लोग वैक्सीन को लेकर बहुत ही जागरूक है।
कोरोना का मिला एक मरीज
जिले में गुरुवार को कोरोना का एक नया केस सामने आया है। इससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या दो हो गई है। पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया था। लेकिन गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक एक मरीज कोरोना से संक्रमित हुआ है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया संक्रमित मरीज का होम आइसोलेट में इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें