फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार घरों को निशाना बना कर आठ लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बेखौफ चोरों ने बुधवार रात पुलिसिंग को धता बताते हुए चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी समेत करीब आठ लाख का माल पार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मास्टर कॉलोनी पश्चिमी निवासी संदीप शुक्ला बुधवार रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। चोर घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे चढ़कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 25 हजार की नगदी व जेवरात पार कर दिए। संदीप के पड़ोस में ही रहने वाली पूजा के यहां से चोरों ने अलमारी में रखी 20 हजार की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद मोहल्ले के ही सुधाकर गुप्ता के घर में चोर पड़ोस में बन रहे अर्धनिर्मित मकान से चढ़कर दाखिल हुए। चोरों नें यहां कमरे में रखी अलमारी व बक्से से 35 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई।
क्षेत्र के सरौसा निवासी कुसुमा ने बताया कि रात में वह बच्चों के साथ छत पर सो रही थीं। देर रात नींद खुलने पर देखा घर के दरवाजे खुले हुए थे। कमरे में जाकर देखा तो बक्से का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोरों ने करीब 80 हजार के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए थे। चारों घरों से चोरों ने नकदी समेत करीब आठ लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला ने बताया चोरी की सूचना मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें