फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: असलहे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर दस लाख के जेवर लूटे

Sat, 27 Jul 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात असलहे के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश करीब 10 लाख के जेवर लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मिरचौड़ी निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहा था। देर रात करीब एक बजे पहले दो बदमाशों ने पीड़ित को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। फिर पांच लोग उसके घर में घुस गए।
बदमाशों ने घर में परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश घर से आठ हजार रुपये व सोने-चांदी के करीब दस लाख के जेवरात लूट ले गए। जैसे ही बदमाश घर से गए पीड़ित परिवार को ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी। तहरीर दी लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। सीओ मिश्रिख राजेश यादव ने पूरी घटना से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की तहरीर किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें