सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। रोजाना करीब दो हजार जांचें होगी। ये जांचें सीतापुर व लखनऊ की प्रयोगशाला में कराई जाएंगी।
जिले में भले ही इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दो है लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में अब रोजाना दो हजार जांचें कराई जाएगी। ये जांचें जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी पर होंगी। जिला अस्पताल की लैब में करीब 800 जांचें रोजाना होंगी। इससे अधिक सैंपलों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जिला अस्पताल में 24 घंटे में मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी जबकि लखनऊ से रिपोर्ट आने में 48 घंटे लग जाते हैं। इस समय जिले में करीब 1500 जांचें रोजाना हो रही हैं।