फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सोयाबीन में थे कीड़े, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 09 May 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। एसडीएम व बीएसए ने शुक्रवार को तारनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर जांच की। बच्चों व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तहरी का नमूना भी लिया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में बुधवार को तहरी बनी थी।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि तहरी में सोयाबीन का प्रयोग किया गया था। सोयाबीन में कीड़े थे। इस लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नसरुल्ला खां को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि तक वह लहरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलरिया से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच बीईओ परसेंडी ऋषिकेश सिंह को दी गई है।

मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत करते हुए बच्चों का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने एसडीएम धामिनी एमदास व बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह से जांच कर शुक्रवार को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। टीम शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंची और चावल व गेहूं की गुणवत्ता की जांच की। एमडीएम में बनी तहरी की गुणवत्ता को देखा। एफएसओ ने तहरी का सैंपल लिया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो को लेकर बच्चों व अभिभावकों से पूछताछ की। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभिभावकों व बच्चों ने एमडीएम में कीड़े मिलने की बात कही है। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में बुधवार को तहरी बनी थी। तहरी में सोयाबीन का प्रयोग किया गया था। सोयाबीन में कीड़े थे।
इस लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नसरुल्ला खां को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि तक वह लहरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलरिया से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच बीईओ परसेंडी ऋषिकेश सिंह को दी गई है। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर नबीनगर का भी निरीक्षण किया। एमडीएम की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें