फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गर्मी में न दिन में चैन, न रात को मिल रहा सुकून

Sat, 25 May 2024 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे गर्मी के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से हर कोई बेचैन नजर आया। आलम यह रहा कि न दिन में सुकून मिल रहा न रात को। पंखे-कूलर भी उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों को राहत नही पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को पारे में और उछाल से प्रचंड गर्मी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम में बदलाव के चलते पिछले दिनों छाई बदली और कुछ इलाकों में होने वाली बारिश के बाद अब गर्मी व धूप ने फिर वही पुराने तेवर अख्तियार कर लिए हैं।
तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। शनिवार की सुबह से ही सूरज की तपिश बेहाल करने लगी। सुबह करीब 9:30 बजते-बजते सूरज की किरणें अंगारे बरसाने लगीं। गर्मी के प्रचंड तेवर देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मजबूरन जिन्हें बाहर निकलना पड़ा वे लोग बदन झुलसा देने वाली तपिश से बुरी तरह बेचैन हो उठे। राहत के लिए लोग छांव तलाशते दिखे।
विज्ञापन

गला सूखने पर राहगीरों ने शीतल पेय पदार्थों का सेवन किया। वहीं, घरों व दफ्तरों में उमस भरी गर्मी ने चैन छीन लिया। कूलर और पंखे भी पसीना बंद नहीं करा पाए। उमस से रात को भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को पारा और बढ़ने से गर्मी ज्यादा परेशान करेगी।


नौतपा शुरू, गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप
नौतपा शनिवार (25 मई) से शुरू हो गए हैं। तीन जून तक नौतपा चलेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले नौ दिनों तक गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। दरअसल, इन नौ दिनों की अवधि में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी काफी कम हो जाती है, ऐसे में तपिश और बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने इस बार नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें