फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिल न जमा होने से 200 उपभोक्ताओं की बंद कर दी बिजली

Sat, 25 May 2024 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। बकाया बिजली बिल के कारण करीब 200 घरों की आपूर्ति शुक्रवार चार बजे काट दी गई। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं बड़े बकायेदारों के कनेक्शन न काटने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


तुलसीपुर बंजर, तिवारीपुर, तुलसीपुर बंजर चौराहे की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार शाम करीब चार बजे काट दी गई। विभाग की इस रवैये से करीब 200 कनेक्शनधारकों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से लोग आहत हैं।
उपभोक्ता बाबूराम, ननकऊ, दीनबंधु, सोभाराम, राघवराम, बृजनरेश, भोला शुक्ला, कोयली मौर्या, अनिल, लाला, लल्ला तिवारी, मुकेश, राजितराम व रामानंद आदि ने बताया कि बीती रात से बिजली न मिलने से परिवार में छोटे-छोटे बच्चे पूरी रात सो नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने विभाग पर सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में कुछ संपन्न लोगों के लाखों का बिल बकाया है। उनसे 2000 रुपये जमा करवाकर कनेक्शन जोड़ दिया गया है। एसडीओ प्रदीप गोयल ने बताया कि बिल जमा न होने के कारण आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिल जमा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें