फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना हरगांव इलाके में सिलसिलेवार हो रही वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस की लचर कार्यशैली का फायदा उठाते हुए सोमवार की रात चोरों ने चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों से चोरों ने करीब 75 हजार का सामान चोरी कर लिया। एक दुकान में चोरी करने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके में झरेखापुर चौकी से चंद कदम पर स्थित तीन दुकानों को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने कौशल सिंह की परचून की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये की नकदी और 60 हजार का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने नूरमोहम्मद की स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपए की नकदी पार कर दी।
चोर ने मनोज जायसवाल की तेल पेरने वाली चक्की का भी ताला तोड़ा, लेकिन वहां से कुछ ले नहीं गए। चोरी की तीनों घटनाओं की सूचना दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर साफ तौर पर माल समेटते हुए दिखाई दे रहे हैैं। चंद कदमों की दूरी होने के बाद चौकी पुलिस चोरियों से अंजान रही। सुबह होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त पर खड़े हुए सवाल
पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया कि करीब दो घंटे तक चोरों ने घटना को अंजाम दिया। लोगों ने पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है। एसओ हरगांव बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
तीन चोरों ने की वारदात
सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध तिजोरी से नकदी समेटते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी नूर मोहम्मद की दुकान में लगा था। पीड़ित ने बताया कि फुटेज में तीन लोग दिखाई पड़ रहे हैं। चौकी इंचार्ज का कहना था कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें