फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:43 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है। घटना का कारण युवक को मिर्गी का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के गौरिया झाल निवासी शंभू (30) मंगलवार की सुबह नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर तालाब की तरफ गया था। जिसके बाद वह लौटकर घर नही पहुंचा। काफी देर बाद तक जब वह घर नहीं आया, तब परिवारीजन चिंतित हो उठे और उसे तलाशने लगे।

इसी दौरान तालाब में शंभू का शव पानी में उतराता मिला। परिवार का कहना है कि शंभू को मिर्गी का दौरा आता था। शायद जब वह तालाब पर आया, तब उसे दौरा पड़ गया। जिससे वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें