फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भतीजे व बहू को बचाने आई महिला को दबंगों ने पीटा

Fri, 06 Mar 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना के तौकलपुर गांव निवासी एक महिला के भतीजे व बहू का गांव के ही चार लोगों से विवाद हो गया। आरोपी महिला के भतीजे व बहू को पीटने लगे। बचाने आई महिला को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी ललती के अनुसार चार मार्च को रात करीब दस बजे गांव के ही रामबक्स, रघुवीर, अंकित और शुभम उनके भतीजे कुंदन व बहू मनीषा को अपशब्द कहने लगे। विरोध पर चारों ने कुंदन व मनीषा को पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता उन्हें बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी भी पिटाई कर दी। इसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। पीड़िता के अनुसार चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर अरविंद कटियार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें