फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 118 बाल वैज्ञानिकों को मिलेगी दस हजार की प्रोत्साहन राशि

Fri, 06 Mar 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 के तहत जिले के 118 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। ये सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों के बैंक खातों में दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान चयन का सर्टिफिकेट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसे संबंधित स्कूल प्रबंधन अपनी प्रार्थना सभाओं में बच्चों को देकर उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत जनपद स्तर की प्रदर्शनी के लिए 118 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। सभी को केंद्र सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसकी सहायता से वे अपने नवाचारी मॉडल पर काम कर सकेंगे। उन्हें यह मॉडल जिला स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाना होगा। चयनित बाल वैज्ञानिकों के विद्यालय के प्रधानाचार्य इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर बनी अपनी स्कूल आईडी को लॉगिन करेंगे।
वहां से राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालेंगे। यह सर्टिफिकेट चयनित बाल वैज्ञानिक को देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय को प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या हो, तो उनसे कार्यालय अवधि में संपर्क कर सकते हैं। डाउनलोड सर्टिफिकेट पर बाल वैज्ञानिक का इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 का रेफरेंस नंबर, उनके पिता का नाम और प्रोत्साहन राशि का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें