फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिनभर बदलता रहा मौसम, बारिश ने दी राहत

Thu, 03 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकालतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मौसम का मिजाज बुधवार को दिनभर बदलता रहा। सुबह के समय बादल छाए रहे, इसके बाद धूप निकल आई। कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बारिश भी हुई, लेकिन इसके बाद फिर निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। जिससे लोगों को परेशानी हुई। मानसून की मेहरबानी से किसान भी खुश हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों तक आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। धूप-छांव के बीच कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय बादल छाए रहने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ, इसके बाद धूप निकल आई तो ऐसा लगा कि मौसम खुल गया। हांलाकि, बादलों की आवाजाही से धूप-छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे जलालपुर व खैराबाद के आसपास अचानक बादल छाए और बरसात शुरू हो गई। करीब 10 मिनट की बरसात के बाद फिर धूप निकल आई, इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई।
उमस से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, मानसून आने के बाद चार दिनों से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने के चलते खेत पानी से लबालब हो गए हैं। धान की रोपाई में किसान जुटे हुए हैं। किसानों को इस बार अच्छा मानसून देखते हुए धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें