फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं : सीएमओ

Thu, 03 Jul 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया का किया निरीक्षण ।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। सीएमओ ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिकायतों और अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि उनके पैरामीटर में ऐलिया का प्रदर्शन ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अधीक्षक डॉ. सुधीर पांडेय के साथ ओपीडी में बैठे मरीजों से बातचीत की, इमरजेंसी ट्रे का निरीक्षण किया। जिसमें वीगो, आईबी सेट व एयरवे रखने के निर्देश दिए। स्टाॅक रूम का निरीक्षण कर दवाओं के रखरखाव की जानकारी ली, जेएसवाई रूम का निरीक्षण किया। मरीजों से खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनने और कार्डधारक मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों का अवलोकन किया। ईसीजी की सुविधा की जानकारी लेते हुए मरीजों की संख्या जानी। सीएमओ ने बताया कि चार माह में तीसरी बार ऐलिया आना पड़ा है। हमारे पैरामीटर पर ऐलिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। शिकायतें भी मिल रहीं थी। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. शीबा वसी, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. सुधा गुप्ता, फार्मासिस्ट नीरज शुक्ला, बीसीपीएम स्मृति, आशीष राठौर, पूजा यादव, सोनिया शर्मा, अंकिमा मिश्रा, विंध्यवासिनी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें