फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12 शिक्षकों पर लटकी निलंबन की तलवार

Sat, 11 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की बेल्ट से पिटाई करने वाले शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा के मामले में तेजी से जांच चल रही है। बीएसए व शिक्षिका की एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले शिक्षक चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



विभागीय जांच में 12 शिक्षक दोषी मिले हैं। इन शिक्षकों पर जल्द निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। आरोपी शिक्षक की बृहस्पतिवार को जेल से रिहाई हुई थी। इसी दिन मिश्रिख विकासखंड के दो शिक्षकों को फोटो शेयर करने के मामले में बीएसए ने निलंबित कर दिया था। अब इस कार्रवाई का दायरा और बढ़ेगा।


इस मामले की चल रही विभागीय जांच में 12 शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर खूब फोटो शेयर की है। इनके अकाउंट पर कमेंट भी खूब हुए हैं। अब इन शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 12 शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। इन शिक्षकों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। दो शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें