फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सफाई कर्मियों ने जाम लगा किया प्रदर्शन

Sat, 11 Oct 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन



नाराज सफाईकर्मियों ने कस्बे की बस स्टेशन रोड पर तंबू तानकर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी नारेबाजी करते रहे। कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है। त्योहार आ गया है, ऐसे में घर का खर्च कैसे चलेगा। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगा रहे कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि फंड की कमी के कारण वेतन वितरण में विलंब हुआ है। जल्द वेतन जारी किया जाएगा।



उधर प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम गर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। कर्मचारियों से वार्ता में एसडीएम ने कहा कि विवादित कर्मचारियों का वेतन तभी जारी किया जाएगा, जब उनकी कार्यप्रणाली की जांच हो जाएगी। करीब दो घंटे चली वार्ता के बाद चेयरमैन और ईओ ने कर्मियों की वेतन सूची तैयार कर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही कर्मियों के लंबित वेतन की वितरण प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें