फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साफ बर्तन कह रहे निशान मिटाने की कहानी

विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर ​में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ई
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपने चार मासूम बच्चों की हत्या करने वाली मां ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए किस स्तर तक साजिश की थी, इसकी बयानी उसके घर में मिले साफ बर्तन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने रसोई से लेकर घर के चप्पे-चप्पे को छान मारा। जांच के दौरान घर में बासी खाना नहीं मिला है। रात में भोजन के दौरान जिन बर्तनों का इस्तेमाल किया गया था उन्हें भी धोकर साफ कर दिया गया था। ऐसे में यह भी आशंका है कि इस पूरे घटनाक्रम को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया है।
शहर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले के लोगों के मन में सवाल तो कई थे लेकिन रिश्तेदारों से लेकर पास पड़ोसियों ने चुप्पी साध रखी थी। घटना की जांच में पति-पत्नी और वो का एंगल भी होने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले समय में इस घटना में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। नियाज का घर गली के आखिरी छोर पर बना हुआ है।
विज्ञापन

इस घर के दाएं-बाएं व सामने कोई नहीं रहता है। एक तरह से यह मकान वीरान गली में बना हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जब घर का दरवाजा खोला तो पड़ोस में दुकान चलाने वाले इरशाद भी घर के अंदर दाखिल हुए। इरशाद के अनुसार जब वे कमरे में दाखिल हुए तो हर तरफ खून के धब्बे थे।
दीवार, जमीन और बिस्तर लाल हो चुके थे जो मासूमों के साथ ही गई बर्बरता को दर्शाने के लिए काफी थे। जांच के दौरान पुलिस को घर के पीछे नाले के पास एक बाइक लावारिस अवस्था में झाड़ियों में खड़ी मिली। हालांकि बाद में इसका मालिक आ गया था। आशंका है कि महिला के साथ घटना में कोई और भी शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस महिला की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें