फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छोटे भाइयों को कमरे में बंद कर कक्षा एक की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 07:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर शहर कोतवाली में एक ट्यूशन टीचर कक्षा एक की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। भाइयों ने जब घटना को होते देखा तो किसी तरह से परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। बच्चों के फोन के बाद मौके पर छात्रा की मां आ गईं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ला निवासी 7 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार छात्रा कक्षा एक में पढ़ती है। शुक्रवार शाम जब वह घर से बाहर गए थे, तब उनके यहां संतोष नाम का ट्यूशन टीचर आया। उसने बच्ची के दो भाईयों को अलग कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। भाइयों ने जब घटना को होते देखा तो किसी तरह से परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। बच्चों के फोन के बाद मौके पर छात्रा की मां आ गईं। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - शौहर ने पाकिस्तानी महिला से किया निकाह तो बीवी ने चार मासूम बच्चों को ईंट से कूचकर मार डाला, ये है मामला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच मामले में परिवादी की अर्जी खारिज, अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला
विज्ञापन


पूर्व में भी कर चुका है दुष्कर्म का प्रयास
परिजनों के अनुसार घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई है। पूर्व में भी आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। लेकिन वह बच्ची को धमकी देकर शांत करा देता था। इसलिए वह किसी से कुछ नहीं बता पा रही थी।

बच्चों को दें गुड टच व बैड टच की जानकारी
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ प्रियांशू अग्रवाल ने बताया कि मासूमों के साथ दुष्कर्म के प्रयास की इस घटना ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी हो। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है।

इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों को कम उम्र में दें गुड टच, बैड टच की शिक्षा
- बच्चे के बदलते व्यवहार पर रखें नजर
- परिचितों के साथ भी अकेला न छोड़ें
- बच्चे की बात पर विश्वास करें
- खुद शांत रहकर बच्चे की बात को सुनें
- घटना के सबूत सुरक्षित रखें
- घटना के बाद जल्द कराएं मेडिकल जांच
- आरोपी पर एफआईआर अवश्य दर्ज कराएं
- महिला पुलिस अधिकारी के सामने दर्ज कराएं बयान
- बच्चे की काउंसलिंग अवश्य कराएं, उसे ढांढस बंधाएं
- बच्चे को आपातकालीन नंबर: 112 व चाइल्डलाइन नंबर 1098 की जानकारी अवश्य दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें