फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार्बाइन को फुटपाथ पर दुरुस्त कराने औरैया से आया था सिपाही

Fri, 27 Aug 2021 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

अमर उजाला ने सड़क पर सरकारी कार्बाइन का कारखाना शीर्षक से खबर को सचित्र प्रकाशित किया था। खबर छपते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे दिन खबर चर्चा में बनी रही है।
विज्ञापन
सड़क किनारे एक दुकान पर कार्बाइन की मरम्मत कराता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर कोतवाली इलाके में सड़क किनारे एक दुकान पर कार्बाइन की मरम्मत कराने की खबर गुरुवार को अमर उजाला में छपने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। खबर छपने के बाद जागे जिम्मेदारों ने मामले में जांच बिठा दी है। एसपी ने इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी है। कार्बाइन सही करा रहा वर्दीधारी औरेया जिले की पुलिस लाइंस का आरमोरर होना बताया जा रहा है। सीओ का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के बहुगुणा चौराहा पर बुधवार को एक वर्दीधारी सड़क किनारे वेल्डिंग की दुकान पर मिस्त्री से कार्बाइन की मरम्मत करा रहा था। मिस्त्री कार्बाइन की स्प्रिंग निकालकर उसे सही कर रहा था। इस बीच ये तस्वीर अमर उजाला के कैमरे में कैद हो गई थी। गुरुवार को अमर उजाला ने सड़क पर सरकारी कार्बाइन का कारखाना शीर्षक से खबर को सचित्र प्रकाशित किया था।

खबर छपते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे दिन खबर चर्चा में बनी रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुुए एसपी आरपी सिंह ने जांच बिठा दी है। कप्तान ने मामले की जांच सीओ सिटी पीयूष सिंह को सौंपी है। सीओ सिटी ने बताया कि अब तक जांच में निकलकर सामने आया है कि सड़क किनारे कार्बाइन की स्प्रिंग सही करवा रहा पुलिस कर्मी औरेया जिले की पुलिस लाइंस का आरमोरर खजान सिंह है।
विज्ञापन


आयुध भंडारण गृह आया था पुलिसकर्मी
सीओ सिटी ने बताया कि कार्बाइन में कुछ समस्या आ गई थी। इसलिए पुलिसकर्मी सही कराने सीतापुर पीएसी स्थित आयुध भंडारण गृह में आया था। आयुध भंडारण गृह से जानकारी की गई तो बताया गया कि कार्बाइन में अंदर की समस्या दूर कर दी गई थी, लेकिन स्प्रिंग की समस्या भंडारण में नहीं ठीक हो सकी। इसलिए आरमोरर बाहर सही करवा रहा था। बताया कि आयुध भंडारण से इसे लिखित में मांगा गया है। अगर देते हैं तो माना जाएगा कि बाहर कार्बाइन सही करवाने की छूट है। अगर नहीं देते हैं तो पूरे मामले की रिपोर्ट औरेया एसपी को भेजी जाएगी। औरेया एसपी मामले में आगे की कार्रवाई आरमोरर पर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें