फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छह घंटे की कटौती ने किया बेहाल

Sun, 11 Aug 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जर्जर केबल बदलने की वजह से शनिवार को भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में छह घंटे बिजली गुल रही। लंबी कटौती के कारण उपभोक्ताओं को दोपहर में उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा। करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


भवानीपुर शहरी उपकेंद्र से जुड़े रामनगर व कटीली फीडर के मोहल्लों में शनिवार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी थीं, उन्होंने पहले से ही इसका इंतजाम कर लिया था, लेकिन अधिकतर परेशान दिखे। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करके कटौती की जानकारी ली। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
पुराने सीतापुर उपकेंद्र से पोषित मुंशीगंज मोहल्ले के निकट पानी की टंकी पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक आपूर्ति बंद रही। इस फीडर के तहत आने वाले व्यापारियों के कारोबार ठप रहे। कई लोगों ने बताया कि बिजली कटौती के चलते समय से आर्डर नहीं दे पाए हैं। अब रात में काम करना पड़ेगा। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि जर्जर केबल बदलने के कारण शटडाउन लिया गया था। अब आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें