फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध कब्जों से संकरा हो गया मार्ग, चलना दुश्वार

Sun, 23 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने पीड़िताें की फरियाद सुनने के बाद उनके समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के महलपुरवा मजरा रुढा भवनाथपुर निवासी शिव शंकर ने सीओ सुशील कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दन्नापुरवा-बिसवां मार्ग से पुलिस पिकेट जाने वाला मार्ग दस्तावेजों में 10 मीटर चौड़ा है। लेकिन इसके दोनों तरफ अवैध कब्जों के कारण पूरा मार्ग संकरा हो जाने के कारण यहां पैदल चलना तक दुश्वार हो गया है। इसके पहले भी वह रास्ते से अतिक्रमण हटवाने को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मछरेहटा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान किसरा गांव निवासी सय्याक खां ने बताया कि कई वर्षों से उसकी जमीन पर गांव के वसीर, लियाकत, इकरार, मुन्ना, इतिआज, इस्तियाक, नासिर आदि ने कब्जा कर रखा है। कानूनगो से गुहार लगाने के बाद भी उसकी जमीन को अभी तक कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। समाधान दिवस में 11 बजे तक किसी भी राजस्व अधिकारी या कर्मी के न आने से फरियादियों को अपनी समस्या के निस्तारण में काफी परेशानी भी उठाना पड़ी।
विज्ञापन


हरगांव में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुए थाना समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से सात का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। बाकी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण किए जाने के लिए कहा गया। मिश्रिख में थाना समाधान दिवस में सात शिकायती पत्र आई। इस दौरान पचासा निवासी सर्वेश ने शिकायती पत्र देकर बताया की विपक्षी गयादीन उसकी जमीन पर जबरन मकान बनवा रहा हैं। उन्होंने जांच व कार्रवाई की मांग की। सकरन थाना परिसर में तहसीलदार बिसवां की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में पांच शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से किसी का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें