सीतापुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को शहर में बने 10 केंद्रों पर हुई। प्रश्नपत्र देखकर अभ्यर्थी प्रसन्न नजर आए, लेकिन समय कम मिलने से उन्हें परेशानी हुई। परीक्षार्थी बोले अगर आधा घंटे समय और मिल जाता तो प्रश्नपत्र और बढि़या हो सकता था। परीक्षा में करीब 400 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
शहर के 10 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। कॉलेज के बाहर परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी करवाई गई। आधार से मिलान करवाया गया। तलाशी लेकर उनको कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया। प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली।
आसान सवालों को हल करने में उन्हें कोई समस्या नहीं आई। हां, समय जरूर कम था। अगर आधा घंटे समय बढ़ा दिया जाता तो शायद मेरिट और अच्छी आ जाती है। इस परीक्षा में करीब चार हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें करीब 3600 ने परीक्षा दी। चार सौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपट गई।