फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 14 Dec 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
आरती यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का शनिवार को ससुराल में फंदे से शव लटकता मिला। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


चांदपुर फरीदपुर गांव निवासी आरती यादव (22) का शनिवार को ससुराल में घर के अंदर फंदे से शव लटका मिला। डफरा गांव निवासी मृतका के भाई रंजीत ने बताया कि आरती का विवाह चांदपुर फरीदपुर गांव निवासी विपिन यादव से डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद पति व ससुर संग जेठानी दहेज कम लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे।

भाई के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आरती के ससुराल में घर के अंदर रखी टिन शेड की पाइप से फंदे में लटके होने की सूचना मिली। यह सूचना पड़ोसियों ने दी। पड़ोसियों ने ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई रंजीत ने आरती के पति,जेठानी व ससुर पर आरती की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें