फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे बदमाश, फायरिंग कर लूटपाट

Sat, 10 Feb 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। गृहस्वामी को असलहे के दम पर बदमाशों ने बंधक बनाकर जेवर गहने लूट लिए और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।घटना के बाद से पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। पुलिस ने पहले घटना को छिपाने की कोशिश की। बाद में अधिकारियों की फटकार के बाद बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के रमईपुर शंकरपुर गांव में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ बदमाश राजाराम वर्मा के घर में पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाशों ने एक कमरे में सो रहे राजाराम के पुत्र कुलदीप और बहू को असलहे के दम पर बंधक बना लिया। कुलदीप से अलमारी की चाबी छीनकर लाॅकर तोड़ दिया। बदमाशों ने अलमारी में रखी नकदी व जेवर लूट लिए। इसके साथ बक्से में रखा सामान भी बिखेर दिया।
शोरगुल सुनकर घर व गांव के अन्य लोग दौड़े। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। बदमाशों की गोली राजाराम के कंधे को छूते हुए निकल गई। गोली के छर्रे मकान के एक हिस्से में धंस गये। वहीं, इस हमले में राजाराम के कंधे पर चोट आ गई। देर रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में हुई घायलों की जांच
घटना में घायल राजाराम को उपचार के लिए सीएचसी पहला लाया गया। यहां डा आर बी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट लगने का सही कारण जानने के लिए एक्स-रे कराने का सुझाव दिया। राजाराम को पुलिस एक्स रे के लिए जिला चिकित्सालय ले आई। थानाध्यक्ष भावनाथ चौधरी ने बताया कि राजाराम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद चोट का सही कारण पता चल पायेगा।

इसी माह है छोटे बेटे की शादी
राजाराम वर्मा के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कुलदीप की शादी हो गई है। कुलदीप की पत्नी के ही बदमाश जेवर लूट ले गये हैं। वहीं, दूसरे बेटे दिलीप कुमार की शादी तय है और इसी फरवरी माह में 27 तारीख को विवाह होना है। इस वजह से घर में नकदी व जेवर थे। बदमाश शादी का सामान और कुछ जेवर संग नकदी भी ले उड़े।


खुलासे के लिए दो टीमों का किया गठन
घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों का मेडिकल कराया है। फायरिंग के दौरान पीड़ित राजा राम वर्मा को गोली छूते हुये निकली है। इस घटना के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

- शोभित कुमार अत्री, क्षेत्राधिकारी सिधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें