फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिर पर डंडा मार कर की थी विवाहिता की हत्या

Sun, 25 May 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के मोहम्मदपुर कदीम गांव निवासी विवाहिता को दहेज के लिए पीटकर मार डाला गया था। जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो मामले की हकीकत सामने आई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा क्षेत्र के अलायपुर गांव निवासी बकरीदी ने 21 मई को तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि 2017 में उन्होंने अपनी पुत्री जाकिरून बानो (30) का निकाह महमूदाबाद के मोहम्मदपुर कदीम निवासी इसराइल के साथ किया था। 19 मई की रात ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों ने शव को कब्र में दफन कर दिया था। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में जानकारी हुई कि विवाहिता की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी। मृतका के गले पर भी निशान पाए गए। पति ने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता को फंदे से लटका कर आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ दी। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि पति इसराइल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी के निर्देश पर हो सकी कार्रवाई, स्थानीय पुलिस ने बरती लापरवाही
मृतका के पिता के मुताबिक बेटी की मौत के बाद लोग अंतिम संस्कार में शामिल के लिए गए थे। जब उन्होंने शव के फोटो और वीडियो देखे ताे पाया कि शरीर पर पिटाई के लाल निशान पड़े हुए थे। गले में भी गहरा दाग था। काफी पूछताछ के बाद पता चला कि देर रात उसकी बुरी तरह से पिटाई हुई थी। मृतका के पिता ने घटना के दो दिन बाद पैंतेपुर चौकी, महमूदाबाद थाने पर शिकायत की। वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि यह कहा गया कि दो दिन तक कहां थे। जिसके बाद पीड़ित परिजन एसपी अंकुर अग्रवाल से मिले। एसपी से निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें