फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sun, 19 Oct 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। दिवाली की खरीदारी करने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

रमद्वारी निवासी पप्पू (40), ओम प्रकाश (42) व बली राम (50) रविवार शाम करीब पांच बजे दिवाली की खरीदारी करने महमूदाबाद जा रहे थे। रमद्वारी-नूरपुर मार्ग पर सिहारुखेड़ा पुल के पास पीछे से एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पप्पू (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बलिराम को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ओम प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें