फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रजत और कांस्य पदक जीतकर बालिकाओं ने जिले का नाम किया रोशन

Mon, 15 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बालिकाओं को डीएम ने किया सम्मानित।
विज्ञापन
सीतापुर। 69वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में बरेली में हुआ। प्रतियोगिता में सभी मंडलों व स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बैंडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा रहा। रजत व कांस्य पदक लाकर बालिकाओं ने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अभिषेक आनंद ने बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल से खेल रही श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा-10 की छात्रा चांदनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की अंडर-17 बालिका वर्ग में छात्रा सुगंधी, आदर्शनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 की छात्रा शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। डीएम ने राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने पर लखनऊ मंडल के टीम प्रशिक्षक व श्री रघुराज सिंह हायर सेकंडरी स्कूल के शारीरिक शिक्षक डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी को मेहनत एवं लगन के लिए बधाई दी है। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यालय सहायक अजय कुमार शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें