फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आरएसएस दो अक्तूबर से मनाएगा शताब्दी वर्ष

Mon, 15 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा। इसकी शुरूआत दो अक्तूबर से होगी। संघ अपने 100 वर्ष में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। शहर के मोहल्ला प्रेम नगर स्थित संघ कार्यालय में क्षेत्र प्रचार प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश सुभाष ने बताया कि संघ ने शताब्दी वर्ष को लेकर पंच परिवर्तन को अपनाया है। यह पंच परिवर्तन स्व का जागरण, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नगारिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता है।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों के माध्यम से संघ लोगों के मध्य जाएगा और जन जागरण का काम करेगा। घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभाव का जागरण करना रहेगा। यह कार्य स्वयंसेवक करेंगे। इसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग भी लिया जाएगा।
लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों, परिवार के साथ समय बिताएं,समाज में कैसे रहना है आदि विषय लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा। इस दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक, जिला प्रचार प्रमुख सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें