फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिसावां और जमुनापुर के बीच होगा फाइनल

Tue, 13 Jan 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित स्व. अनुरुद्ध सिंह, सुशील सिंह, गोलू सिंह, स्मृति पीपीएल सीजन क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम सेमीफाइनल मैच रोमांचक रहा।
विज्ञापन

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिघिया इलेवन पिसावां ने निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। जवाब में जमुनापुर की टीम ने 7.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके के साथ टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। जमुनापुर की जीत में राहुल सिंह चौहान का शानदार प्रदर्शन रहा।
उन्होंने महज 21 गेंदों में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गेंदबाजी में तवरेज मिर्जा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने तीन ओवरों में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के सभी सेमीफाइनल मुकाबलों पर विराम लग गया। अब 15 जनवरी को पिसावां और जमुनापुर की टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें