फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर के राजा कॉलेज में विराजेगी कोलकाता से आई दुर्गा प्रतिमा

Sat, 20 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के राजा कॉलेज मैदान में कोलकाता की तर्ज पर मां दुर्गा पूजा का उत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोलकाता के कारीगर भव्य पंडाल सजा रहे हैं। पंडाल में कोलकाता से मंगाई गई मां दुर्गा की साढ़े सात फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

27 सितंबर से शुरू होकर दुर्गा पूजा का उत्सव दो अक्तूबर तक चलेगा। श्रीश्री शारदीय दुर्गाेत्सव बंगाली समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. सपन कुमार विश्वास ने बताया कि कार्यक्रम में बंगाली रीति-रिवाज से पूजा होगी। कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे।
दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पंडाल व सजावट के लिए कोलकाता से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के संरक्षण में यह आयोजन पहली बार होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें