फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बंद होगी कैंटीन

Sat, 19 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
HOSPITAL
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मरीजों को भोजन सप्लाई करने वाली कैंटीन अब बंद होगी। कारण यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए दाल का नमूना अनसेफ मिला है। जिस पर कैंटीन का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। व्यापारी को नोटिस जारी की गई है। जिसके जरिए तत्काल भोजन सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी ने 13 अप्रैल 2016 को कैंटीन से दाल का नमूना भरा था। इस नमूने को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला मेरठ भेजा गया। वहां से आई रिपोर्ट में यह अनसेफ मिला था। दाल में जीवित व मरे हुए कीड़े-मकौडे मिले हैं।

जबकि विभाग का कहना है कि दाल में इसकी मात्रा शून्य होनी चाहिए। यह मानव जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसके बाद कैंटीन का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया था। संचालक अनवर जमाल ने सेंट्रल लैब से जांच कराने की अपील की थी।
विज्ञापन


गाजियाबाद की सेंट्रल लैब में भी यह अनसेफ मिला है। जिस पर कैंटीन का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। व्यापारी को नोटिस जारी की गई है। तत्काल प्रभाव से भोजन सप्लाई बंद करने की हिदायत दी गई है। अगर संचालक चाहे तो इस पंजीकरण निरस्त करने के विरूद्ध आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन के वहां अपील कर सकते हैं। यह अपील 15 दिन के अंदर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें