फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की ली बैठक

Wed, 04 Feb 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 146 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेंद्र सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। साथ ही प्रत्येक केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीआईओएस ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था होगी। सख्त निर्देश दिये कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम को केवल केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही खोलने का निर्देश है। वहीं, हर केंद्र पर एक एक केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जा रही है। परीक्षा केंद्रों की निरंतर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें