लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने आए एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला खीरी लखीमपुर के थाना नीमगांव के द्वारिका नगर निवासी शेरसिंह (26) अपनी पत्नी अनीता को विदा कराने के लिए शुक्रवार को अपनी ससुराल क्षेत्र के खपूरा आया था।
इस दौरान पत्नी से उसका विवाद हो गया। शनिवार को शेर सिंह का शव गमछे के सहारे ससुराल में घर के पीछे लगे पेड़ से लटना मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराध निरीक्षक राममणि यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई भी तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।